अस्तित्व की खोज में ट्रांसजेंडर: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (इंदौर जिले के विशेष संदर्भ में)

Authors

  • डॉ. वंचना सिंह परिहार महिला सशक्तिकरण अधिकारी Author
  • डॉ.अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक,समाजशास्त्र Author
  • डॉ.विशाल नाडकर्णी संयुक्त संचालक ,मध्यप्रदेश शासन Author

Keywords:

ट्रांसजेंडर, सामाजिक स्वीकृति, पहचान संकट, इंदौर जिला, भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार, आर्थिक चुनौतियाँ, सामाजिक न्याय, लैंगिक विविधता, मानवाधिकार।

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र इंदौर जिले में निवासरत ट्रांसजेंडर समुदाय की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। ट्रांसजेंडर समुदाय भारतीय समाज का वह हाशिये पर स्थित वर्ग है जो ऐतिहासिक रूप से सामाजिक बहिष्कार, भेदभाव, हिंसा, पहचान संकट एवं आर्थिक असुरक्षा का सामना करता आया है। आधुनिक संवैधानिक एवं कानूनी सुधारों के बावजूद यह समुदाय आज भी पूर्ण सामाजिक स्वीकृति एवं गरिमापूर्ण जीवन से वंचित है।

इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अस्तित्व संकट, पहचान संघर्ष, पारिवारिक एवं सामाजिक स्वीकृति के स्तर तथा उनके सामुदायिक जीवन के वास्तविक अनुभवों को समझना है। शोध में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आंकड़ों का उपयोग किया गया है। प्राथमिक आंकड़े साक्षात्कार विधि, गूगल प्रश्नावली एवं अवलोकन के माध्यम से 300 ट्रांसजेंडर उत्तरदाताओं से संकलित किए गए हैं, जबकि द्वितीयक स्रोतों में सरकारी रिपोर्ट, शोध-पत्र, पुस्तकें एवं नीति दस्तावेज सम्मिलित हैं।

अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि इंदौर जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय में शिक्षा एवं जागरूकता का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, परंतु सामाजिक स्वीकृति, स्थायी रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं पारिवारिक समर्थन की भारी कमी बनी हुई है। अनेक ट्रांसजेंडर व्यक्ति परिवार द्वारा त्याग दिए जाने, सामाजिक अपमान, आर्थिक बहिष्कार एवं मानसिक तनाव से ग्रसित पाए गए। शोध निष्कर्ष यह प्रतिपादित करता है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अस्तित्व की खोज तभी सार्थक हो सकती है जब समाज, परिवार एवं शासन–प्रशासन मिलकर समानता, गरिमा एवं मानवाधिकारों की वास्तविक स्थापना करें।

Downloads

Download data is not yet available.

References

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार (2021)

NALSA बनाम भारत संघ, सर्वोच्च न्यायालय निर्णय (2014)

Census of India (2011)

Kumar, S. (2018). Transgender Rights in India.

UNDP Report on Transgender Inclusion (2020)

Hines, S. (2013). Gender Diversity, Recognition and Citizenship

Chakrapani, V. (2010). Hijras/Transgender Women in India

Butler, J. (1990). Gender Trouble

Sen, A. (1999). Development as Freedom

Kabeer, N. (2005). Gender Equality and Women’s Empowerment

Downloads

Published

15-11-2025

Issue

Section

Research Articles

How to Cite

[1]
डॉ. वंचना सिंह परिहार, डॉ.अरुणेंद्र प्रताप सिंह, and डॉ.विशाल नाडकर्णी, “अस्तित्व की खोज में ट्रांसजेंडर: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (इंदौर जिले के विशेष संदर्भ में)”, Int J Sci Res Humanities and Social Sciences, vol. 2, no. 6, pp. 110–118, Nov. 2025, Accessed: Feb. 06, 2026. [Online]. Available: https://mail.ijsrhss.com/index.php/home/article/view/IJSRHSS2525138