शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रशिक्षु शिक्षकों की बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • कमलेश कुमार सिंह शोधार्थी, शिक्षा विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर (छ.ग.), भारत Author
  • डॉ. श्रद्धा वर्मा प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर (छ.ग.), भारत Author

DOI:

https://doi.org/10.32628/IJSRHSS253818

Keywords:

बाल अधिकार, प्रशिक्षु शिक्षक, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता, शिक्षक शिक्षा, लिंग अंतर, शहरी-ग्रामीण क्षेत्र, सांख्यिकीय विश्लेषण, बाल संरक्षण, शैक्षिक नीति

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षु शिक्षकों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता के स्तर का विश्लेषण करने का प्रयास करता है। वर्तमान सामाजिक-शैक्षिक परिदृश्य में बाल अधिकार—विशेषतः संरक्षण, परिपोषण, विकास और सहभागिता से संबंधित अधिकार—अत्यंत प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि बच्चों के शोषण, उपेक्षा और असमानता की घटनाएँ निरंतर सामने आ रही हैं। ऐसे परिप्रेक्ष्य में शिक्षक न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शक होते हैं, बल्कि बाल अधिकारों के संवाहक और रक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया गया। नमूने के रूप में 300 प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन सरकारी DIET, निजी बी.एड. महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के शिक्षा विभागों से स्तरीकृत यादृच्छिक नमूना विधि द्वारा किया गया। आँकड़ों के संकलन हेतु बाल अधिकारों से संबंधित ज्ञान, दृष्टिकोण एवं व्यवहार को मापने वाली मानकीकृत प्रश्नावली का प्रयोग किया गया। प्राप्त आँकड़ों के विश्लेषण के लिए Mean, Standard Deviation, t-test तथा ANOVA जैसी सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से यह ज्ञात हुआ कि अधिकांश प्रशिक्षु शिक्षकों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का स्तर मध्यम पाया गया। लिंग, भौगोलिक क्षेत्र तथा प्रशिक्षण संस्थान के प्रकार के आधार पर जागरूकता में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर दृष्टिगोचर हुए। महिला प्रशिक्षु शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय स्तर के प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में अपेक्षाकृत अधिक जागरूकता पाई गई। अध्ययन यह संकेत देता है कि शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में बाल अधिकारों की व्यवहारिक एवं अनुप्रयोगात्मक शिक्षा को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है, जिससे भावी शिक्षक बच्चों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकें।

Downloads

Download data is not yet available.

References

UNICEF. (2019). Convention on the Rights of the Child: For every child, every right. Retrieved from https://www.unicef.org/

Government of India. (2009). Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009. Ministry of Education.

Sharma, A., & Gupta, R. (2018). Awareness of Human Rights among Prospective Teachers in India. Journal of Education and Practice, 9(12), 85–91.

Bajaj, M. (2011). Teaching Human Rights in India: A Pedagogical Case Study. Intercultural Education, 22(2), 121–136.

Chaudhary, P., & Thomas, S. (2016). Child Rights Awareness among Teacher Trainees: An Evaluative Study. International Journal of Education and Development, 6(1), 44–50.

Verhellen, E. (2000). Convention on the Rights of the Child: Background, motivation, strategies, main themes. Garant.

Ghai, A. (2010). Rights of Children with Disabilities in India: Negotiating Structures and Cultures. Disability & Society, 25(4), 403–417.

Kaime, T. (2009). The Convention on the Rights of the Child: A Cultural Legitimacy Critique. Groningen Journal of International Law, 1(2), 3–18.

Verhellen, E. (2000). Children’s Rights and Education. In A. Osler (Ed.), Citizenship and Democracy in Schools: Diversity, Identity, Equality (pp. 33–47).

Kaime, T. (2009). The Convention on the Rights of the Child: A Cultural Legitimacy Critique. Groningen Journal of International Law, 1(2), 3–18.

Government of India. (2009). Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009.

Kacker, L., Varadan, S., & Kumar, P. (2007). Study on Child Abuse: India 2007. Ministry of Women and Child Development.

NCPCR. (2018). Annual Report 2017–18. National Commission for Protection of Child Rights.

Pandey, S. (2014). Child Rights in India: Concern and Strategies. Indian Journal of Social Work, 75(3), 351–366.

UNICEF. (2015). The Role of Teachers in Protecting Child Rights.

Sharma, N., & Singh, R. (2017). Teacher Trainees' Awareness on Child Rights: A Study. Journal of Educational Research, 12(3), 145–152.

NCPCR. (2020). Guidelines for Creating Safe School Environment. National Commission for Protection of Child Rights.

Downloads

Published

09-10-2025

Issue

Section

Research Articles

How to Cite

[1]
कमलेश कुमार सिंह and डॉ. श्रद्धा वर्मा, “शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रशिक्षु शिक्षकों की बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का विश्लेषणात्मक अध्ययन”, Int J Sci Res Humanities and Social Sciences, vol. 2, no. 5, pp. 112–121, Oct. 2025, doi: 10.32628/IJSRHSS253818.